
समाचार सच, हल्द्वानी। श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान समिति के तत्वावधान में बुधवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जनजागरूकता के लिए आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ।

यात्रा का शुभारंभ समिति के संरक्षक आचार्य नमन कृष्ण महाराज, वेदप्रकाश अग्रवाल, समिति के जिलाध्यक्ष साकेत अग्रवाल ने किया। इस मौके पर आचार्य नमन कृष्ण महाराज ने कहा कि हमारी पीढ़ी बड़ी सौभाग्यशाली है। लगभग 5 सौ वर्षों के संघर्ष के बाद अपनी आंखों से प्रभु श्रीराम का मंदिर बनते देख रही है और इस पुण्य कार्य में हमको सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश का हिन्दू समाज इस पुनीत कार्य में जुड़े इसके लिए समर्पण निधि अभियान शुरू किया जा रहा हैं। उन्होंने राम सेतु का उदाहरण देते हुये कहा कि सेतु निर्माण में जहां सुग्रीव, नल, नील व पवनसुत हनुमान की सेना जुटी हुई थी। वही एक छोटी सी गिलहरी भी छोटे छोटे कंकड़ लेकर आ रही थी।सेतु निर्माण में गिलहरी का अंशदान भी सभी के बराबर माना गया। इसी प्रकार इस मंदिर निर्माण में सभी को अपना अंशदान देकर पूण्य का भागी बनना है। समिति के जिलाध्यक्ष साकेत अग्रवाल ने कहा कि 15 जनवरी से यह अभियान प्रारंभ होगा, जो 5 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सहयोग लिया जायेगा। अभियान से पूर्व जन जागरूकता के लिए रैली निकाली जा रही है। जिससे माहौल राममय हो जाये। रैली में बड़ी संख्या में मातृशक्ति व युवा शक्ति मौजूद रही।
इस मौके पर जिला संघ चालक डॉ नीलाम्बर भट्ट, नगर संघ चालक विवेक कश्यप, जिला अभियान प्रमुख सूरज प्रकाश तिवारी, नगर अभियान प्रमुख कमलेश, सह अभियान प्रमुख कृष्ण चंद्र बेलवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, पार्षद प्रमोद तोलिया, विनीत अग्रवाल, आशा शुक्ला, प्रतिभा जोशी, गीता जोशी, रेनू टंडन, अलका जीना, कामायनी मिश्रा, रविन्द्र बाली, कपिल अग्रहरि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















