गांधी नगर व अम्बेडकर नगर में चलाया गया श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान

खबर शेयर करें

पूरे देश का हिन्दू समाज इस पुनीत कार्य में जुड़े: आचार्य नमन कृष्ण महाराज

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान समिति ने शनिवार को गांधी नगर व अम्बेडकर नगर में निधि समर्पण अभियान चलाया। जिसमें समिति के संरक्षक नमन कृष्ण महाराज व जिला अध्यक्ष साकेत अग्रवाल के नेतृत्व में टीम द्वारा घर-घर संपर्क किया गया। दर्जा राज्यमंत्री अजय राजोर व बजरंग दल से जुड़े ललित वाल्मीकि ने संपर्क अभियान में सहयोग किया।
अभियान का शुभारंभ महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर किया गया। इस मौके पर आचार्य नमन कृष्ण महाराज ने कहा कि हमारी पीढ़ी बड़ी सौभाग्यशाली है कि लगभग 5 सौ वर्षों के संघर्ष के बाद अपनी आंखों से प्रभु श्रीराम का मंदिर बनते देख रही है और इस पुण्य कार्य में हमको सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश का हिन्दू समाज इस पुनीत कार्य में जुड़े इसके लिए समर्पण निधि अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने राम सेतु का उदाहरण देते हुये कहा कि सेतु निर्माण में जहां सुग्रीव, नल-नील व पवनसुत हनुमान की सेना जुटी हुई थी। वहीं एक छोटी सी गिलहरी भी छोटे-छोटे कंकड़ लेकर आ रही थी। सेतु निर्माण में गिलहरी का अंशदान भी सभी के बराबर माना गया। इसी प्रकार इस मंदिर निर्माण में सभी को अपना अंशदान देकर पुण्य का भागी बनना है। समिति के जिलाध्यक्ष साकेत अग्रवाल ने कहा कि अभियान तेजी से चल रहा है और सम्पूर्ण हिंदू समाज का सहयोग मिल रहा है।
इस मौके पर जिला अभियान प्रमुख सूरज प्रकाश, सह प्रान्त प्रचारक देवेंद्र, विभाग प्रचारक नरेंद्र, जिला प्रचारक विकास, नगर संघ चालक विवेक, राम अवतार राजौर, सुरेश लाला, अशोक राज, राजेन्द्र, योगेश राजौर, अमरदीप, दया राम आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अब हर घर में गूंजेगा भारत माता का जयघोष! नैनीताल की प्रियंका जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिलाओं में जगाएंगी राष्ट्रभक्ति की अलख
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440