एसआई यातायात मोहन डोभाल व सिपाही नूतन तिवारी पुलिस मैन ऑफ द मंथ से सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस बहुद्देशीय भवन सभागार में सोमवार को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में
एसएसपी पंकज भट्ट ने हल्द्वानी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने तथा सराहनीय कार्य करने के लिए उप निरीक्षक यातायात मोहन सिंह डोभाल तथा महिला का0 यातायात नूतन तिवारी को पुलिस मैन ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएसपी श्री भट्ट ने मोहन डोभाल तथा नूतन तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान मुख्य रूप से विधि संयुक्त निदेशक हीरा सिंह राणा, एसपी सिटी हरबंस सिंह समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा इकाइयों के प्रमुख मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बैंक्वेट हॉल स्वामी अरुण बिष्ट की कार में संदिग्ध मौत, अस्पताल के पास खड़ी गाड़ी से मिला शव

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440