बंद तालों में हुई माता शैलपुत्री की पूजा

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के विभिन्न मंदिरों में आज सन्नाटा छाया रहा भक्तों ने घर में रहकर ही देवी माता की पूजा अर्चना की। बुधवार को नवरात्र के प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा के दिन जहां रानीबाग स्थित शीतला देवी मंदिर, गौलापार स्थित कालीचौड़ मंदिरों में सन्नाटा छाया रहा। वहीं महानगर में स्थित श्री आंवलेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर, श्री कालू सिद्ध बाबा मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, श्री राम मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, लटूरिया आश्रम, वैष्णों देवी मंदिर व विष्णुपुरी दुर्गा मंदिर सहित आदि मंदिरों में लॉकडाउन व्यापक असर देखने को मिला। बंद तालों में हुई माता शैलपुत्री की पूजा की गयी। शहर में जहां हर वर्ष चैत्र के नवरात्र के प्रथम दिन हजारों की संख्या में दर्शनार्थी माता के दरबार में अपनी हाजिरी देते थे। लेकिन यह मंदिर इस बार सूनसान हैं। दूर-दूर तक मंदिर में भक्त नजर नही आ रहे हैं।
आमतौर पर नवरात्र के अवसर पर मंदिरों में तिल भर पैर रखने की जगह नहीं होती थी। लेकिन आज उन्हीं मंदिरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग घरों पर ही पूजा अर्चना कर रहे हैं और मां से इस कोरोनावायरस के खात्मे की प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिरों के बाहर गेट बंद कर दिया गया है और बाहर एक बैनर लगाकर प्रधानमंत्री को पूर्ण समर्थन की घोषणा की गई है।
महानगर के श्री आंवलेश्वर महादेव मंदिर, श्री कालू सिद्ध मंदिर के बाहर एक बैनर लगाया गया है, जिसमें लिखा हुआ है, कोरोना हारेगा, देश जीतेगा और इसके लिए वो प्रधानमंत्री की जनहित में की गई अपील का पूर्ण समर्थन करते हैं। बैनर में लिखा गया है, जागरुक रहें, स्वस्थ रहें, साथ ही आवश्यक सूचना भी चस्पा की गई है, जिसमें लिखा हुआ है कि कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए घरों पर रहकर ही पूजा अर्चना कर माता रानी से कोरोना वायरस से बचाने की प्रार्थना करें।
पुजारियों ने ही की पूजा
हालांकि मंदिर में पुजारियों द्वारा मंदिर की साफ सफाई कर पहले दिन की पूजन अर्चना किया गया, साथ ही माता की आरती भी की गई। हर बार की तरह पहले दिन की भांति इस बार भी माता का श्रृंगार किया गया लेकिन इस श्रृंगार को करने वाले पुजारी तो मौजूद रहे पर भक्त इस बार इस श्रृंगार को नही देख पाए।
कोरोना महामारी को खत्म करेगा नवरात्र

श्री आंवलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी एवं शास्त्री गोपाल भट्ट का कहना है कि कोरोनावायरस के चलते शहर में लाकडाउन है। जिसके कारण भक्त मंदिर तक नही पहुंच सके। वहीं पुजारी का ये भी कहना है कि ये नवरात्र इस आपदा को खत्म करेगा। माता का आशीर्वाद जल्द विश्व में पहले की तरह शांति प्रदान करेगी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


