लॉक डाउन के चौथे दिन नगर में पसरा सन्नाटा, जरूरी सामान खरीदते समय कई जगह पर लोग दिखे सोशल डिफेंस में

खबर शेयर करें

-बेवजह घूमने वालों पर हुई कड़ी कार्यवाही, नवीन मंडी में एकत्र भीड़ पर पुलिस ने किया बल का प्रयोग

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस के संक्रमण लेकर विगत दिन चल रहे लागू लॉक डाउन के चौथे दिन महानगर में सन्नाटा पसरा रहा। प्रात 7 से 10 बजे तक आवश्यक सामग्री खरीदने निकले लोग भी कई जगहों पर सोशल डिफेंस में दिखाई दिये। पुलिस का कड़ा पहरा रहा और बेवजह घूमने वालों पर कार्यवाही होती रही।

लॉक डाउन के दौरान गुरूवार को प्रातः 7 से 10 बजे तक ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली। इस अवधि में लगातार लोग नवीन मंडी में घरों के लिए सब्जियां लेने पहुंच गए। जिससे मंडी में लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। ज्ञात हो कि प्रशासन द्वारा नवीन मंडी से केवल थोक व्यापारियों को ही खरीददारी की अनुमति दी गई। वहां लगने वाले फुटकर व्यापारियों को भी पुलिस-प्रशासन व मंडी समिति अधिकारियों ने हटा दिया। जबकि मंगल पड़ाव स्थित सब्जी मंडी में पुलिस के पहरे में खरीददारी हुई। यहां सोशल डिफेंस का पालन कराते हुए लोगों को बनाये गये घेरे में ही खड़ा रखा गया। बहुत से लोग दुपहिया वाहनों से ही फल-सब्जी खरीदने आ रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोका और पुनः वाहन के साथ न दिखाई देने की हिदायत दी।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बुधवार तक यहां बाहर से पहुंचने वालों की संख्या अधिक देखी जा रही थी। जरूरी चीजें लोगों को उपलब्ध कराने के प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। नगर में पुलिस की गश्त जारी है। जगह-जगह बैरिकेटिंग लगाये गये हैं। बेवजह घूमने वालों को निशाने पर लिया जा रहा है। सड़कों में आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य कोई वाहन नजर नहीं आ रहा है। प्रातः मिली ढील के दौरान लोग बंद होने के निर्धारित समय 10 बजे से पूर्व ही घरों की वापसी करते देखे गये। अधिकांश लोग पैदल ही आना-जाना कर रहे थे।

इधर मंगल पड़ाव सब्जी मंडी में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एसपीसिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ शांतनु परासर, कोतवाल संजय कुुमार नजरें जमाये रहे।

इधर साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए कैदियों की भी जांच की जा रही है। जिला कारागार नैनीताल में जेलर रमेश कुमार भारती ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जेल में बंद कैदियों की जांच की। साथ ही चिकित्सकों ने कैदियों को एहतियात बरतने की सलाह दी। चिकित्सकों ने कहा कि प्रत्येक कैदी मास्क का प्रयोग करे और एक-दूसरे से दूरी बनाकर रहें।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

जमातुल हिन्द के नेता को लिया पुलिस ने हिरासत में

जमातुल हिन्द के नेता अब्दुल कादिर द्वारा पुलिस अधिकारियों से उलझने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हुआ यूं मंगल पड़ाव में सब्जी खरीदने को बिना मास्क लगाये जा पहुंचे तो एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने टोका की मास्क लगा लो। तो वह उनसे उलझ गया। जिस पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस कर्मी कादिर को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।

इसके अलावा बनभूलपुरा थाना पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान खुलने पर इन्द्रानगर बड़ी रोड में एक इलैक्ट्रानिक्स की दुकान को सीज कर दिया। जबकि उसके स्वामी मोहम्मद कमर का दस हजार रूपये का कोर्ट का चालान किया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440