हल्द्वानी महानगर में बिखरी कुमाऊंनी संस्कृति की छठा

खबर शेयर करें

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच द्वारा उत्तरायणी पर्व पर निकाली गयी विशाल शोभायात्रा

समाचार सच, हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच द्वारा मंच प्रागंण से निकाली गयी विशाल शोभायात्रा से हल्द्वानी महानगर में कुमाऊंनी संस्कृति की छठा बिखरी नजर आयी। इस दौरान शोभा यात्रा में जहां एक ओर पारम्परिक झांकियों ने कुमायूं की संस्कृति को जीवंत कर दिया। वहीं महिलाओं ने पारम्परिक पोशाक पहन कर कुमाऊंनी संस्कृति को बढ़ावा देकर शोभायात्रा को कुमाऊंनी रंग से सराबोर कर दिया।

Ad Ad

ज्ञात हो कि पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थांन मंच द्वारा मंच प्रागंण में आयोजित सात दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव के समापन से एक दिन पूर्व अपनी पर्वतीय संस्कृति को सहेजकर रखने के उद्देश्य से महानगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाती हैं।

ठीक साढ़े एक बजे मंच प्रांगण से अनेको झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें सबसे आगे केसरिया साफा बाधें हुए गोल्ज्यू के सेवक के रूप में घुड़सवार चल रहे थे, उसके पश्चात् परम्परागत ध्वज चल रहा था। इसके बाद पर्वतीय समाज की महिलाएं अपनी सांस्कृतिक परम्परागत रंगोली पिछोड़ा ओढे़ हुए सर पर मंगल कलश रखकर मंगलगीत गाती हुई चल रही थी। महिलाओं के पीछे कुमाउं के ईष्ट देव गोल्ज्यू की झांकी सजी हुई थी। शोभायात्रा में दूर-दूर से आये हुए छोलिया नृत्यों की परम्परागत वेशभूषा व वीर रस की शैली में किए जा रहे नृत्य से शोभायात्रा भरपूर आर्कषण का केन्द्र बनी हुई थी। इस शोभायात्रा में जय गोलू देवता, श्रीगणेश जी, नगरपलिका, पुलिस प्रशासन, राधाकृष्ण, बद्रीनाथ, केदारनाथ, मां नयना देवी, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जागेश्वर धाम, बलि प्रथा संबंधी झांकियों को काफी सराहा गया। इस दौरान पूरी शोभायात्रा के दौरान छोलिया कलाकारों ने भी अपनी कला का उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें -   सीएम धामी की ऋषिकेश को बड़ी सौगात, गंगा कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत बेस स्टेशन और मल्टीलेवल पार्किंग का किया शिलान्यास

शहर के विभिन्न बैण्ड वादकों द्वारा पहाड़ी धुन व भजन के माध्यम से शोभायात्रा को पर्वतीय संस्कृति में सराबोर कर दिया गया था। जिसमें मास्टर मो0 शकील के नेतृत्व में मास्टर बैण्ड ने आकर्षक धार्मिक धुने बजाते हुए शोभायात्रा में चार चांद लगा दिये।

शोभायात्रा में पर्वतीय समाज की महिलाएं बुजुर्ग, युवा वर्ग साथ-साथ चल रहे थे। विशाल शोभायात्रा मंच प्रांगण से प्रारंभ होकर जेल रोड, कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, आर्य समाज, रेलवे बाजार, मीरा मार्ग, सिन्धी चौराहा, बरेली रोड होकर कालाढूंगी रोड होते हुए वापस मंच प्रागंण पर पहुंची। शोभायात्रा के स्वागत हेतु जगह जगह स्वागत द्वार बनाये गये थे। मार्ग को सुन्दर रूप से सजाया गया था तथा जगह जगह पर शोभायात्रा के स्वागत के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। पूरा मार्ग पर्वतीय समाज की भीड़ के माध्यम से शोभायात्रा का बड़े उत्साह पूर्वक स्वागत करता दिखाई दे रहा था।

यह भी पढ़ें -   अगर आपको हमेशा रहती है खिच खिच? तो जान लीजिए इसके कारण और क्या है उपाय

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंच के संस्थापक अध्यक्ष बलवंत सिंह चुफाल, मंच के अध्यक्ष डॉ चंद्र शेखर तिवारी, सचिव देवेंद्र तोलिया कोषाध्यक्ष एनबी गुणवंत, उपाध्यक्ष गोपाल बिष्ट, रैली संयोजक त्रिलोक बर्नाेली, ललित बिष्ट, स्मिथ तिवारी एलडी पांडे, बीडी पाठक शैलेंद्र दानू, राज राणा, मनोज तिवारी आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। मंच संचालन महासचिव मुकेश शर्मा ने किया।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440