स्कूटी व टुकटुक में टक्कर, युवक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अनियंत्रित स्कूटी के टुकटुक में टकरा जाने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार हिमालया फार्म, बरेली रोड निवासी 23 वर्षीय विनीत कुमार गुप्ता शनिवार की प्रातः स्कूटी पर सवार होकर बाजार की तरफ जा रहा था।

बताया जाता है कि मंगल पड़ाव में स्कूटी अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे टुकटुक वाहन से टकरा गई। जिससे विनीत स्कूटी से छिटक गया और बुरी तरह घायल हो गया। उसे आस-पास के लोग बेस चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: जानें 30 जुलाई 2026, गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440