समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सपने हम सभी देखते है और वह कितने अच्छे हैं या बुरे३ इस बात की जानकारी हममे से बहुत कम लोग को है। यूं तो सपनों पर किसी का जोर नहीं चलता है यह बस हमें आ जाती है।
आपने भी कभी ना कभी तो ज़रूर देखा ही होगा या हो सकता है आगे आप इस सपने को देखें तो ऐसे में जब आपको इस खास सपने के बारे में पता होगा तो आप खुद की मदद तो कर ही पाएंगे व साथ ही कोई दोस्त या परिवार के सदस्य इस सपने को कभी देखते हैं तो आप उन्हें समझा पाएंगे व उस सपने की हकीकत से उन्हें रूबरू कर पाएंगे।
अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि भला हम किस खास सपने के बारे में जिक्र कर रहे हैं तो चलिए बता देते हैं कि आखिर वह सपना है क्या
दरअसल, हम बात कर रहे हैं सपने में थप्पड़ मारना या फिर किसी से थप्पड़ खाना शुभ होता है या अशुभ। जानते हैं इस सपने के बारे में विस्तार से।
सपने में थप्पड़ मारना शुभ या अशुभ :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपने में किसी को थप्पड़ मारते हुए देखता है या फिर किसी को थप्पड़ मरते हुए देखता है तो खुश हो जाइए क्योंकि यह सपना बहुत शुभ माना जाता है। बता दें कि कुछ लोग अपने सपने में ही किसी के ऊपर गुस्सा निकालना चाहते हैं। हम अपने जीवन में बहुत सी बातों से परेशान रहते हैं और कभी-कभी कुछ लोग भी हमें काफी परेशान करते हैं और ऐसे में उन्हें ज़ोर का थप्पड़ मारने का मन करता है।
बता दें कि सपने में थप्पड़ मारना या मरते हुए देखने का अर्थ यह है कि आपके भविष्य में घटने वाली किसी गहरी बात को दर्शाता है। यह सपना इस बात का संकेत देता कि आने वाले समय में आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी और आप एक खुशहाल जीवन जीएंगे।
सपने में थप्पड़ खाना शुभ या अशुभ :
जिस तरह सपने में किसी को थप्पड़ मारना बहुत शुभ माना जाता है, वहीं किसी से सपने में थप्पड़ खाना अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में किसी से थप्पड़ खाना बहुत अशुभ माना जाता है। यह सपना दर्शाता है कि आप आने वाले समय में किसी बड़े झगड़े में फंस सकते हैं। याद रहे कि थप्पड़ खाने वाला सपना आपको किसी जमीन विवाद में फंसा सकता है और बहुत हैरान व परेशान कर सकता है। सपने कैसे भी क्यों ना आए आप अपना हिम्मत ना हारे और हर स्थिति के लिए खुद को अवश्य तैयार करें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












