Sleeping after eating gram pulse gives tremendous benefits, obesity will reduce and many diseases will go away


समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हमारे देश में लोग दाल खूब खाते हैं और भारत दाल का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक भी है। अलग-अलग प्रकार की दाल न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, बल्कि इनका स्वाद भी निराला होता है। भारत में चने की दाल सबसे ज्यादा खाई जाने वाली दालों में से एक है और इसका सेवन करना हमारी सेहत के लिए एक या दो नहीं बल्कि अनगिनत फायदे प्रदान करता है। यह हेल्दी डाइट का हिस्सा है और डॉक्टर व डाईटीशियन डाइट में ज्यादा से ज्यादा दालों को शामिल करने की सलाह देते हैं। जैसा कि आपको पता है कि भारत में लोग चने की दाल को खाना काफी पसंद करते हैं और अक्सर घरों में इसकी अलग-अलग प्रकार के डिशेज बनाई जाती हैं। अगर आपको भी चने की दाल पसंद है, तो आपको यह भी पता होना चाहिए कि चने की दाल आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है। वैसे तो इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को अनेक फायदे होते हैं, लेकिन इनमें से कुछ प्रमुख फायदों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।
वजन कम करने में मदद
आजकल काफी संख्या में लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं और एक बार बढ़ा हुआ वजन कम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन चने की दाल को वजन कम करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रात के खाने में चने की दाल जरूर शामिल करें।
मसल्स बिल्ड करे
मांसपेशियों को विकसित होने के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है। अगर आप रात के समय दाल खाते हैं, तो रात के समय मांसपेशियों को खूब प्रोटीन मिलेगा और मसल बिल्ड होने लगेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि चने की दाल प्रोटीन के लिए बेस्ट प्लांट बेस्ड फूड सोर्स है। जिम करने वालों के लिए चने की दाल काफी अच्छा ऑप्शन है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
सिर्फ मांसपेशियां ही नहीं बल्कि मजबूत हड्डियां पाने के लिए भी खाने में चने की दाल का होना बहुत जरूरी है। चने की दाल में अच्छी मात्रा में फास्फोरस नाम का मिनरल पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। ऑस्टियोपोरोसिस व गठिया जैसी बीमारियों के लिए चने की दाल काफी अच्छा ऑप्शन है।
पाचन के लिए अति उत्तम
आजकल लोगों की लाइफस्टाइल खराब होने के कारण उनका पाचन भी लगातार खराब हो रहा है और ऐसे में डाइट में ऐसी चीजों का होना भी जरूरी है जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करें। खराब पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए रात के समय डाइट में दाल का सेवन जरूर करें। नियमित रूप से चने की दाल का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए चने की दाल बेहद फायदेमंद फूड है। डॉक्टर भी डायबिटिक्स को चने की दाल दिन में एक बार जरूर खाने की सलाह देते हैं। डायबिटीज के मरीजों को रात के समय यानी डिनर में चने की दाल को जरूर शामिल कर लेना चाहिए। डायबिटीज के रोजाना चने की दाल का सेवन कर सकते हैं।
ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोके
चने की दाल में मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खास तरह के मिरल्स पाए जाते हैं, जो बढ़ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए बेहद जरूरी होते हैं। साथ ही शरीर के अंदर की सूजन को दूर करने के लिए भी चने की दाल का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। (साभार)


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440