स्मैक बेचने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में स्मैक की तस्करी पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी थम नहीं रही है जबकि पुलिस प्रशासन के हत्थे आये दिन स्मैक बेचने व तस्करी करने वाले चढ़ रहे हैं। बीती रात भी बनभूलपुरा पुलिस ने एक युवक को स्मैक सहित गिरफ्तार किया उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान इन्द्रानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा नजर आया पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए पास आने को कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस की मुस्तैदी के चलते वह भागने में सफल नहीं हो पाया और पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 3.3 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक द्वारा अपना नाम इमरान पुत्र इम्तियाज हुसैन निवासी काबुल का गेट इन्द्रानगर बताया। उसने बताया कि वह उक्त स्मैक 13 बीघा, टंकी के पास रहने वाले वसीम नामक युवक से खरीद कर लाया था और उसे बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने युवक से इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां भी जुटाईं। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   चलती टाटा सूमो पर टूटा पहाड़, पलभर में उजड़ गईं 13 ज़िंदगियां… हिमाचल के दर्दनाक हादसे ने झकझोरा देश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440