समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने वांछित स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गोपाल मंदिर नईबस्ती निवासी अनस पुत्र फारूख स्मैक तस्करी में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थेए लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। इधर शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तस्कर को उसके घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


