बदलते मौसम के कारण छोटे बच्चों में होने वाली खांसी-जुकाम से कैसे निजात दिलाएं घरेलू तरीकों से

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बदलते मौसम के कारण बच्चों में सर्दी- खांसी की परेशानी होती रहती है। सर्दी- खांसी होने पर बच्चे काफी चिड़चिड़े हो जाते है। जिसके कारण न तो वो ठीक से खाना खाते है और न ही खेलते है। कई बार पेरेंट्स बच्चे को जल्दी दवाई देने से कतराते भी है। ऐसे में बच्चों को ठीक करने के लिए पेरेंटस कुछ घरेलू उपायों की मदद लें सकते हैं। इन तरीकों से छोटे बच्चों की खांसी-जुकाम की समस्या को ठीक करने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इन घरेलू तरीकों के बारे में।

हल्दी दूध
हल्दी वाला दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बच्चों को खांसी- जुकाम से राहत देने के लिए बच्चों को हल्दी वाला दूध दें सकते है। हल्दी वाला दूध बच्चों के शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद करता है। बच्चों को अगर सर्दी भी है, तो हल्दी वाला दूध बच्चों को दे सकते है। हल्दी वाला दूध बच्चों के शरीर में गर्माहट पैदा करता है। हल्दी वाला दूध बनाने के लिए कच्ची हल्दी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें जब भी बच्चे को हल्दी वाला दूध दें। उसकी मात्रा कम ही रखें।

भाप
भाप बच्चों में खांसी-जुकाम को ठीक करने में मदद करती है। भाप से बंद नाक और गला भी खुल जाता है। बच्चों को दिन में एक बार जरूर स्टीम दिलाएं। बच्चों को स्टीम देते समय सावधानी बरतें। भाप छाती में जमा कफ निकालने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े आंदोलनकारी

शहद और तुलसी
शहद और तुलसी बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको देने से खांसी-जुकाम ठीक होने के साथ शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है। बच्चों को शहद और तुलसी का अर्क देने के लिए दो से तीन पत्ती तुलसी का रस निकाल लें। अब एक चम्मच में तुलसी का अर्क लेकर और कुछ बूंद शहद की लेकर मिक्स करें। अब इस पेस्ट को बच्चे को चटाएं। शहद और तुलसी देने से बच्चे को खांसी में भी आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार

काढ़ा
काढ़ा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बच्चे के लिए काढ़ा बनाने के लिए दालचीनी, लौंग, अदरक और तुलसी का इस्तेमाल कर सकते है। ये सभी चीजें बच्चे को सर्दी जुकाम में राहत देने में मदद करेगी। बच्चों को काढ़ा की एक से दो चम्मच ही दें।

अजवाइन का पानी
अजवाइन का पानी बच्चों में खांसी-जुकाम की समस्या को आसानी से ठीक करता है। अजवाइन में मौजूद एंटीवायरल गुण मौसमी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। बच्चों को सर्दी- जुकाम से राहत देने के लिए एक से दो चम्मच अजवाइन का पानी ही पिलाएं। अगर बच्चे का पेट खराब है, तो अजवाइन का पानी देने से बचें।

नोट: ये सभी उपाय दो साल से उपर के बच्चों के लिए है। दो साल से कम बच्चों को खांसी-जुकाम होने पर डॉक्टर की सलाह पर ही दवाई दें। अगर बच्चों को सर्दी-जुकाम नहीं ठीक हो रहे है, तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440