झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति के बच्चों संग समर्थ बिनवाल ने मनाया जन्मदिन, गिफ्ट पाकर बच्चे बोले थैंक यू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (अजय चौहान)। कहते हैं इंसान को सबसे ज्यादा खुशी उस समय मिलती है जब वह किसी की मदद करता है। खासतौर से उस समय मिलती है जब किसी मजलूम या फिर संकट में रह रहे लोगों को मदद में उतरता है। इस कड़ी में हल्द्वानी के बिनवाल परिवार ने मानवता की मिसाल पेश की है।

झुग्गी-झोपड़ियों के 40 स्कूली बच्चों को बांटे कापी-पेन व कपड़े
बता दें कि बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति के बनैर तले खालसा नेशनल गर्ल्स इन्टर कालेज की रिटार्यड शिक्षिका श्रीमती पार्वती किरौला एवं उनकी टीम ने हल्द्वानी के झुग्गी झोपड़ियों में निवास करने वाले लोगों के बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा लिया है। शनिवार को मुकेश बिनवाल तथा हेमलता बिनवाल ने अपने पुत्र समर्थ बिनवाल के जन्मदिन पर समिति में पढ़ने वाले बच्चों को एक तोहफा दिया है। बिनवाल परिवार ने 40 बच्चों को कापी, पेन, कपड़े वितरित किया। इसके साथ ही बच्चों को समोसा, फ्रूटी, बिस्कुट व टॉफियों का भी वितरण किया गया। इधर मुकेश बिनवाल व हेमलता बिनवाल का कहना है कि वह जब भी किसी की मदद करते हैं तो उनको वह खुशी और संतुष्टि मिलती है जितनी उनको भगवान में ध्यान लगाने से मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकांश परिवार अगर अपने बच्चों का जन्मदिन ऐसे बच्चों के साथ मनाए तो समाज में समानता और करुणा का भाव पैदा होगा” और इन बच्चों पर भी समाज की निगाह पड़ेगी। इस मौके पर बिनवाल परिवार ने समिति को इस मुहिम में समय-समय पर सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पढ़ाई ऐसी वस्तु है जिसे नहीं बांट सकता कोई : पार्वती किरौला
बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति की संचालिका श्रीमती पार्वती किरौला का कहना है कि दुनिया में केवल पढ़ाई ही ऐसी वस्तु है जिसे कोई नहीं बांट सकता। इसका जितना अधिक उपयोग करेंगे, यह और उतना ही बढ़ेगी। उन्होंने बिनवाल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब बच्चे उपहार पाते हैं तो उनका उत्साह बढ़ता है।
इस मौके पर सचिन शर्मा, लता शर्मा, विवेक माहेश्वरी, समिति के कानूनी सलाहकार एडवोकेट जीएस किरौला, सचिव गायत्री किरौला, मीडिया प्रभारी नीरू भल्ला, प्रीति बिष्ट, याशिका चौहान, रूपाली, पिंकी सहित आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440