चैकिंग के दौरान 2 किलो 2 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एसओजी व पुलिस ने चैकिंग के दौरान 2 किलो 2 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज किया हैै

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर चलाए जा रहे नशाखोरी एवं मादक पदार्थाे की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली नितिन लोहनी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को जनपद की एसओजी टीम व थाना पुलिस टीम द्वारा धानाचूली बैण्ड के पास चैकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस ने उज्जवल सिंह पुत्र महेश सिंह निवासी-बलोनी बेडचुला, धारी को 2 किलो 2 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके विरूद्ध एनडीपीएस अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग दर्ज किया है। पुलिस टीम उ0नि0 विजय कुमार, हे0का0 जगदीश भारती, का0 सुरेन्द्र यादव शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   Good News: बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में शुरू की लंग ट्रांसप्लांट और थोरैसिक सर्जरी OPD, जानिए कब मिलेंगे डॉक्टर…

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440