गुलदार की खाल के साथ तस्कर दबोचाः चल्थी चेकपोस्ट पर पुलिस-वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, चंपावत। जनपद में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त अभियान में उत्तराखंड पुलिस, एसओजी और वन विभाग उत्तराखंड की टीम ने चल्थी चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

सूचना के आधार पर चल्थी पुल की ओर से आ रहे ईश्वर राम उर्फ दीपक (43), निवासी तल्ली खटोली, को संदिग्ध हालात में रोका गया। तलाशी में उसके पास से गुलदार की खाल बरामद हुई। मौके पर मौजूद पुलिस और वन विभाग की टीम ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -   धर्मस्थल में विवाद! हरिद्वार के चंडी देवी मंदिर के महंत पर आरोपों से हाईकोर्ट सख्त, औचक जांच के आदेश

वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वन रेंजर गुलजार हुसैन के अनुसार वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी के संभावित नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440