समाचार सच, हल्द्वानी। गश्त के दौरान पुलिस ने एक और स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वह बाहरी शहरों से लाकर यहां स्मैक बेचता था। पुलिस ने तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। नशे के बढ़ते कारोबार के बीच पुलिस ने इन दिनों अपना अभियान तेज कर रखा है। जिसके तहत आए दिन पुलिस नशे के सौदागरों की गिरफ्तारी कर रही है। पकड़े गये तस्करों से पुलिस को अहम जानकारियां भी मिल रही हैं। जिसे आधार बनाकर पुलिस कार्यवाही आगे बढ़ा रही है। इस क्रम में बीती रात भी पुलिस के हाथ सफलता लग गई।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत बीती रात रेलवे स्टेशन गेट के समीप गश्त की जा रही थी। इस बीच पुलिस को देखकर एक युवक भागने की कोशिश करने लगा। जिसे शक होने पर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 3.9ग्राम स्मैक, मोबाइल फोन बरामद हुई। इस पर तस्कर मोहम्मद उवेस उर्फ मोनू पुत्र मोहम्मद हसीन निवासी किदवई नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह उक्त स्मैक बहेड़ी, बरेली, किच्छा से खरीद कर लाता है और उसे ग्राहकों को पुड़िया बनाकर बेचता है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस का कहघ्ना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नशे के सौदागरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई रमेश पंत, कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह शामिल रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


