समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग उठाते हुए गली-मोहल्लों, लिंक मार्गों में किये जा रहे अनैतिक चालानों पर आपत्ति जताई है और आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को इस संबंध में महानगर कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल व एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन एसपीसिटी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर में बढ़ती यातायात समस्या से आमजनता पहले से ही परेशान है। जिसके समाधान के लिए कोई भी सकारात्मक कार्यवाही पुलिस-प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है। उस पर गली-मोहल्लों व लिंक मार्गों पर पुलिस द्वारा चालान करने से यातायात समस्या और बढ़ जाती है। साथ ही जनता का मित्र पुलिस से भरोसा भी उठता जा रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि पुलिस द्वारा किये जा रहे अनैतिक चालानों से जनता त्रस्त है और इसे लेकर जनता में पुलिस-प्रशासन के प्रति रोष भी पनप रहा है। कोरोना महामारी के प्रभाव से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों की आर्थिकी सामान्य नहीं है। उस पर पुलिस द्वारा अत्यधिक राशि का चालान कर लोगों को आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से एसपीसिटी से शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कार्य योजना बनाने व गली-मोहल्लों में की जा रही चालान की प्रक्रिया बंद करने की मांग की गई है। ऐसा न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड्वाल, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, प्रदेश सचिव जगमोहन चिलवाल, सचिव हाजी सुहेल, मयंक भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, महानगर सचिव गोविन्द बगड्वाल, इकबाल अंसारी, संदीप भैसोड़ा, अबरार सिद्दीकी, सरफराज अहमद, नितिन भट्ट, गिरीश पांडे, ताहिर भाई, रमेश कोठारी, रोहित भट्ट राजीव जायसवाल, सतनाम सिंह, नरेश अग्रवाल, राजेंद्र बिष्ट शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












