उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी

खबर शेयर करें

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून (संवाददाता)। उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन भी मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इससे मार्च में जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। राज्य के अधिकतर मैदानी इलाकों में मौसम खराब है।

शनिवार को सुबह भी इन इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी रही। देहरादून में भी रुक-रुक कर बारिश जारी है। पहाड़ी इलाकों मे भी मौसम खराब है। तापमान में कमी आने की वजह से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सुबह केदारनाथ, नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर और उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राड़ी टॉप, गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, थराली, चौरंगीखाल और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में रातभर बारिश हुई जो सुबह से थमी हुई है। गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गया है। बड़कोट- फूलचट्टी से ऊपर जानकीचट्टी तक बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध है। लंबगांव मोटर मार्ग धनपुर के बीच मलबा आने से बंद हो गया है। टिहरी जिले में घनसाली टैक्सी पार्किंग के पास सुबह पहाड़ी से पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कोई जन हानि नहीं हुई है। श्रीनगर, चमोली, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी में रात भर हुई बारिश आज सुबह थमी। हालांकि यहां अभी बादल छाए हैं। फिर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, चंपावत, रामनगर, भीमताल, काशीपुर, पहाड़पानी, पंतनगर, रानीखेत, डीडीहाट, हरिद्वार, जसपुर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में सुबह से रुक-रुक कर बारिश जारी है। बागेश्वर में बादल छाए हुए हैं। मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

चारों धामों समेत औली, हेमकुंड साहिब व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में बजट सत्र के चौथे दिन जमकर बर्फबारी हुई। करीब चार घंटे तक चली बर्फबारी से भराड़ीसैंण सहित आसपास की पहाड़ियां बर्फ से ढक गई। विधानसभा की कार्रवाई देखने आए लोग बारिश और बर्फबारी होने से फंस गए। पहाड़ों की रानी मसूरी में बारिश और पर्यटन नगरी धनोल्टी और चकराता में भी हिमपात हुआ। बदरीनाथ, हेमकुंड और औली सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई। औली में पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी खूब बर्फबारी हुई। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित मुखबा, हर्षिल, सुक्की, जानकीचट्टी, खरसाली, सांकरी आदि क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः 2 मार्च को गूंजेगी भजन संध्या, 8.30 बजे होगा होलिका दहन - 4 को खेली जायेगी होली

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। गौचर, कर्णप्रयाग, नौटी, नंदासैंण, आदिबदरी, नारायणबगड़, देवाल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोग ठंड से बेहाल हैं। देवाल के हिमालयी क्षेत्र के गांव शीतलहर की चपेट में हैं। साथ ही रूपकुंड, वेदनी, आली, ब्रह्मताल आदि बुग्याल बर्फ से ढक गए हैं। वांण, घेस, वांक, हिमनी, बलांण, पिनाऊं, सौरीगाड़, तोरती, रामपुर, कुलिंग, लोहाजंग आदि गांवों में ठंडी हवाएं चल रही हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440