अब तक 15 हजार श्रद्धालु कर चुके हैं चारधाम के दर्शन, देवस्थानम बोर्ड ने जारी किए है 29 हजार से अधिक ई-पास

खबर शेयर करें

देहरादून/रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के लिए एक जुलाई से अब तक देवस्थानम बोर्ड ने 29 हजार से अधिक ई-पास जारी किए हैं। इसमें 15 हजार श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए हैं। चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि गत दिवस चारधाम के लिए 481 ई-पास जारी किए गए। इसमें बदीनाथ धाम के लिए 95, केदारनाथ के 292, गंगोत्री के 66, यमुनोत्री के 28 ई-पास बनाए गए। उन्होंने बताया कि देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण करने वाले 29 हजार से अधिक लोगों को चारधाम यात्रा के लिए पास जारी किए गए हैं। अब तक 15 हजार श्रद्धालु चारधामों में दर्शन कर चुके हैं। सीईओ ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं को सशर्त दर्शन करने की अनुमति दी जा रही है। चारधाम यात्रा में किसी तरह का अवरोध नहीं है। बाहर से आने वाले यात्रियों को 72 घंटे पहले की कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट के साथ यात्रा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   ईरान-इजरायल युद्ध का असर! उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड में, देहरादून में SEOC पर अधिकारियों की तैनाती

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440