समाचार सच, हल्द्वानी। हिन्दू धर्मशाला के पूर्व सदस्य एवं समाजसेवी बिश्म्भर दयाल गुप्ता का निधन मंगलवार 25 अक्टूबर की सायं हृदयगति रुक जाने के कारण हो गया। बिश्म्भर दयाल गुप्ता 88 वर्ष के थे। वह हल्दूचौड़ परमाधाम गौशाला के भी सदस्य थे। वह अपने पीछे दो पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना पर से हिन्दू धर्मशाला ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित कई लोग पहुंच उनके शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने का काम किया। उनके पार्थिव शरीर को राजपुरा स्थित मुक्तिधाम में बुधवार की सुबह पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। बिश्म्भर दयाल गुप्ता के के बड़े पुत्र किशन गुप्ता तथा छोटे पुत्र नीरज गुप्ता ने उन्हें मुखाग्नि दी।
शोकाकुल परिवार को शोक सांत्वना देने को प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारी व सदस्य आदि पहुंचे हुए थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













