एसओजी व बनभूलपुरा थाना पुलिस टीम को मिली सफलता, भारी में मात्रा नशे के इंजेक्शनों साथ दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस तथा एसओजी की टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शनों की खेप ला रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त की जा रही मोटर साइकिल सीज कर दोनों के खिलाफ मुकदम दर्ज कर लिया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस व एसओजी की टीम बरेली रोड में मंडी के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान यामाहा मोटर साइकिल संख्या यूके0 6एवी-6160 से दो युवक आते हुए दिखायी दिए। जिसे टीम द्वारा रोका गया और उनकी तलाशी ली। तलाशी में उनके पास दो बक्से बरामद हुए जिसमें नशे के 1125 इंजेक्शन मौजूद थे। पकड़े गए नशा तस्करों ने नशे के इंजेक्शन किच्छा से लाने की बात कबूली है। आरोपियों ने अपना नाम रेहान पुत्र नूर इस्लाम निवासी उत्तर उजाला बनभूलपुरा और विशाल गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी जोशी बिहार बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया है। पूछताछ में पता चला कि दोनों तस्कर नशे के इंजेक्शन किच्छा में रहने वाले एक बंगाली डाक्टर के यहां से सस्ते दामों पर लाकर यहां महंगे दामो में बेचते हैं। पुलिस अब किच्छा निवासी डाक्टर की तलाश कर रही है। सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी, मनोज यादव, मुन्ना सिंह, कुंदन कठायत, भानू प्रताप, अनिल गिरी, त्रिलोचन चन्द्र शामिल रहे। इधर सफलता प्राप्त करने वाली टीम को डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने दस हजार तथा एसएसपी पंकज भट्ट ने पांच हजार रुपये का नगद ईनाम देने की घोषणा की हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440