हल्द्वानी में जाली कागजात बनाकर बैंक में बंधक मकान को बेचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में जाली कागजात बना कर बैंक में बंधक मकान को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ईदगाह रोड लाइन नंबर 1 आजाद नगर निवासी आरजू बेगम पत्नी शमशाद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका गौजाजाली स्थित मकान जो उत्तराखंड कोआपरेटिव बैंक में बंधक है। लेकिन उस मकान को कामिनी बी और उसके पति ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उक्त मकान को 18 लाख 97 हजार रूपए में बेच दिया। जब उसने रजिस्ट्री के लिए जोर दिया तो वह मुकरने लगे और पैसा वापस मांगने पर वह आनाकानी करने लगे। जिसको लेकर कामनी ने क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्याक्तियों से उक्त धोखाधड़ी की बात बतायी तो उनके द्वारा पंचायत बैठायी गयी जिसमें उसके पति ने 18 लाख 97 हजार रूपए के तीन चैक उसे दे दिए। जब वह चैक से भुगतान लेने के लिए बैंक गई तो खाते में पैसे नहीं होने की वजह से चैक बाउंस हो गए। आरोप है कि महिला और उसके पति ने चार और लोगों को वही मकान बेच कर उनके साथ भी धोखाधड़ी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 18 अगस्त 2026, मंगलवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440