समाजवादी पार्टी को मजूबत बनाने को एकजुटता जरूरी : एसके राय

खबर शेयर करें

प्रदेश कोषाध्यक्ष ने ली पार्टी कैंप कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक

समाचार सच, हल्द्वानी। 2022 विधान सभा चुनाव नजदीक है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। यह बात सपा प्रदेश कोषाध्यक्ष एसके राय ने यहां पार्टी कैंप कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कही।

कुमाऊं दौरे के तहत यहां पहुंचे सपा प्रदेश कोषाध्यक्ष ने प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार की मौजूदगी में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मंथन किया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता जरूरी है। लिहाजा सभी कार्यकर्ता मनमुटाव भुलाकर संगठन हित में कार्य करें। कहा कि 2022 का विधान सभा चुनाव नजदीक है। इसलिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाएं। जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनी जाएं और उनके निराकरण का प्रयास किया जाए। कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर से काम शुरू करना होगा।

इस दौरान सपा प्रदेश महासचिव शोएब अहमद ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान को कार्यकर्ताओं के साथ जनता से संवाद कायम किया जा रहा है। इस कार्य को और गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा शासन में क्षेत्र के विकास कार्य पूर्णतया अवरूद्ध हो गये हैं। चाहे वह रोडवेज बस अड्डे के विस्थापन हो या फिर अस्पतालों की व्यवस्था। जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। लेकिन समस्याओं के समाधान की दिशा में शासन स्तर पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में गूंजी कुमाऊँनी बोली, मातृभाषा संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही विकास कार्यों को गति नहीं मिली तो सपा जनआंदोलन छेड़ने को बाध्य होगी। की उपस्थिति में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ गहन चिंतन और बैठक की। जिसमें निर्णय लिया गया कि नगर के हर वार्ड को मजबूती प्रदान करने के लिए हमें एक माह कर्मठ और जुझारू नगर अध्यक्ष की आवश्यकता है। प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि बैठक में आपसी सहमति से अख्तर अली को नगर अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। साथ ही प्रत्येक वार्डों के लोगों की समस्याओं के लिए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के उपायों पर निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

इस दौरान मोहन कांडपाल, मोहम्मद अनस, लइक ठेकेदार, मोहम्मद अफसर, अब्दुल नासिर, गुड्डू, सलमान खान, अमीर भाई, मोहम्मद शाहीन, मोहम्मद जुनैद, हरपाल शर्मा, सिराज, मोहम्मद आलम, बबलू खान, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440