क्षेत्र की छोटी-बड़ी प्रत्येक समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता : बंशीधर भगत

खबर शेयर करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक ने किया बूथ नं. 1 से गैबुआ से बूथ नं. 6 बैलपड़ाव, रतनपुर तक भ्रमण व बैठक कार्यक्रम

समाचार सच, हल्द्वानी(कालाढूंगी)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अब उनकी व्यस्तता बढ़ गई है। इसके बावजूद क्षेत्र की छोटी-बड़ी प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।

श्री भगत ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रविवार को अपनी विधानसभा के बूथ नं. 1 गैबुआ से बूथ नं. 6 बैलपड़ाव, रतनपुर तक भ्रमण कर बैठकें ली। उनका कहना था कि विधानसभा में कामकाज सुचारू रूप से चलते रहें, इसके लिए उन्होंने अपने पुत्र विकास भगत को कालाढूंगी क्षेत्र का विधायक प्रतिनिधि बनाया है।

उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यहां पहली बार बूथों में पहुंचे कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत का क्षेत्रवासियों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बूथों में बैठकें करते हुए जनता की समस्याएं जानी।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि वह क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनका त्वरित निदान करना सुनिश्चित करें। समस्याओं के निदान व विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान श्री भगत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 के चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं और प्रचण्ड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में पुनः सत्ता में लाने के लिए कार्य करें।

प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष बैलपड़ाव, सेमलचौड़, पत्तापानी के बी.डी.सी. सदस्य ललित मोहन, ग्राम प्रधान मनीष आर्या, महेश चन्द्र के साथ अन्य कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नलकूप, मण्डी, जलसंस्थान, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग के अधिकायिों के अलावा भाजपा मण्डल अध्यक्ष जोगा सिंह मेहरा, दीवान सिंह बिष्ट, जगदीश गुरू, हरीश ढौडियाल, पंकज पाण्डे, धर्मदत्त सती, सुरेन्द्र बोहरा, मयंक तिवारी, विपिन काण्डपाल, मनप्रीत कौर, विपिन बिष्ट, रसपाल सिंह, देवेन्द्र कुमार, हेम पाठक, भगवान नेगी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440