कुछ उपाय जिनके जरिए आप आंत और पेट को साफ कर सकते हैं और पाचन को मजबूत बना देंगे ये उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पिछले एक हफ्ते से दिवाली सहित कई फेस्टिवल की धूम मची हुई है और अगले कुछ दिनों तक यही महौल रहने वाला है। जाहिर है त्योहार के मौसम में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयों का खूब आनंद ले रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि चीनी, मैदा और नमक से बने पकवानों का अपना अलग मजा होता है लेकिन इन चीजों के अधिक सेवन से पेट और आंतों में विभिन्न तरह के विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं, जो आपकी सेहत को बिगाड़ सकते हैं।

समस्या यह है कि फेस्टिव सीजन में बहुत से लोग बाहर का खाना पसंद करते हैं या समय नहीं मिलने की वजह से घर में नहीं बना पाते हैं। लगातार बाहर का खाना पेट का स्वास्थ्य खराब कर सकता है। ध्यान रहे कि अगर एक बार आपका पेट खराब हो गया, तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है। मौसम बदल रहा है और ऐसे में पेट को स्वस्थ रखना जरूरी है।

फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको कुछ उपाय बता रही हैं, जिनके जरिए आप आंत और पेट को साफ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   अब हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल को मिला धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

तरल पदार्थों का सेवन बढ़ा दें
खूब पानी पीना और हाइड्रेटेड रहना पाचन को साफ और स्वच्छ रखने का सबसे बढ़िया तरीका है। गुनगुना पानी पीना पाचन के लिए भी अच्छा माना गया है। इसके अलावा पानी से भरपूर चीजों का सेवन बढ़ा सकते हैं। इसमें तरबूज, टमाटर, सलाद, और अजवाइन जैसे फल और सब्जियां शामिल हैं।

नमक वाला पानी पिएं
पेट और आंतों को साफ करने के लिए आप नमक वाला पानी पी सकते हैं। इस उपाय को आजमाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके लिए सुबह खाने से पहले 2 चम्मच नमक को गुनगुने पानी में मिला लें। आप समुद्री नमक या हिमालयन नमक का इस्तेमाल करते हैं। खाली पेट जल्दी से पानी पिएं, और कुछ ही मिनटों में आपको बाथरूम जाने की इच्छा हो सकती है। ऐसा सुबह और शाम को करें।

फाइबर वाली चीजों का सेवन बढ़ा दें
पेट और आंतों की सफाई के लिए आपको फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन बढ़ाना चाहिए। फाइबर फल, सब्जियां, अनाज, नट, बीज जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। फाइबर आंतों को साफ और मजबूत बनाने का काम करते हैं। यह आपको कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाता है।

यह भी पढ़ें -   विशेषज्ञ डॉक्टर को धमकी देने का आरोप: भीमताल विधायक पर गंभीर सवाल

जूस और स्मूदी
जूस को एक बढ़िया ‘कोलन क्लीन्जर’ माना जाता है। पेट की सफाई के लिए आप फ्रूट और वेजिटेबल जूस ले सकते हैं। जूस के मिश्रण में कुछ फाइबर और पोषक तत्व होते हैं जो पाचन को लाभ पहुंचाते हैं। जूस में पाया जाने वाला विटामिन सी आंतों को साफ करने में मदद कर सकता है।

प्रोबायोटिक्स
अपने खाने में प्रोबायोटिक्स को शामिल करना पेट को साफ करने का एक बढ़िया और आसान तरीका है। अपने खाने में बहुत सारे प्रोबायोटिक वाली चीजें शामिल करें जैसे दही, किमची, अचार और अन्य किण्वित खाद्य पदार्थ। प्रोबायोटिक्स फाइबर और रेसिस्टेंट स्टार्च की मदद से आंत में अच्छे बैक्टीरिया बनाते हैं।

सेब का सिरका
एप्पल साइडर विनेगर को प्रोबायोटिक भी माना जाता है और इसे आंतों की सफाई के लिए सबसे किफायती चीज माना जाता है। सेब साइडर सिरका में एंजाइम और एसिड होते हैं, जो खराब बैक्टीरिया को मारते हैं।

हर्बल चाय
हर्बल चाय आंतों के माध्यम से पाचन स्वास्थ्य में सहायता कर सकती है। रेचक जड़ी बूटियों जैसे साइलियम, एलोवेरा, मार्शमैलो रूट और स्लिपरी एल्म कब्ज में मदद कर सकते हैं। अदरक, लहसुन और लाल मिर्च जैसी अन्य जड़ी-बूटियों में एंटीमाइक्रोबियल फाइटोकेमिकल्स होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये खराब बैक्टीरिया को दबाते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440