कैलाश खेर का गाया गीत ‘उत्तराखण्ड की यही आवाज हरीश रावत अबकी बार’ गीत लॉन्च

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। विधानसभा लालकुआं में हरीश रावत की सांस्कृतिक सलाहकार माया उपाध्याय ने कैलाश खेर का गाया हुआ गीत उत्तराखंड की यही आवाज हरीश रावत अबकी बार गीत को स्क्रीन पर दिखाकर लॉन्च किया। ज्ञात हो कि उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत की बात करने वाले 56 लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर बॉलीवुड के महान सूफी गायक कैलाश खेर द्वारा गाया गया वीडियो की गूंज जहां सोशल मीडिया पर सुनाई दे रही है।

उत्तराखंड की लोक कलाकार एवं स्वर कोकिला माया उपाध्याय के द्वारा यहां रविवार को विमोचन कर पत्रकारों को इस लोक संस्कृति के बारे में भी बताया। इस मौके पर गायिका माया उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंडियत की बात करने वाले अकेले हरीश रावत है जो राज्य की दशा और दिशा को भी बदल सकते हैं। उनका प्रयास इस विधानसभा सीट को जीतना ही नहीं राज्य की बेहतर अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आगामी 14 फरवरी को सभी मतदाता राज्य निर्माण में अपना अमूल्य वोट देकर हरीश रावत को विजय बनाएं उन्होंने कहा कि हरीश रावत ही है जो उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत को संभाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश बनी आफत! 71 सड़कें बंद, 20 की मौत, 5 जिलों में 48 घंटे बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

गाने के बोल इस प्रकार से है –
उत्तराखंड की यही पुकार,
जन जन की है यही पुकार,
हरीश रावत अबकी बार
सरल स्वभाव पहाड़ी मुस्कान प्रदेशवासियों पर छिड़कता जहान
जो कहता है करता है
वादे से नहीं मुकरता है
साफ स्वच्छ है किरदार
हरीश रावत अबकी बार
सारा उत्तराखंड हरदा के संग
है
प्रदेशवासियों में नई उमंग है
देवभूमि शेरू के पलायन
जनता का आशीर्वाद हरदा के संग है
जन जन की है यही पुकार हरीश रावत अबकी बार

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग 8 जुलाई 2026: बुधाष्टमी व्रत आज, जानिए शुभ-अशुभ समय और सभी 12 राशियों का राशिफल

इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरेंद्र बोरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, गुरदयाल सिंह मेहरा सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440