समाचार सच, हल्द्वानी। ऑल इण्डिया लीनस क्लब के एक आयोजन में सोनू जोशी दानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सोनू जोशी दानी को बधाई देते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छाया सक्सेना ने इस नए क्लब की अध्यक्षा सोनू जोशी व उनकी कार्यकारिणी में शामिल उपाध्यक्षा गीता सचिव नंदा, उपसिचव बीना लोशाली, कोषाध्यक्ष रूचि भट्ट, उपकोषाध्यक्ष प्रीति कठायत, मीडिया प्रभारी बीना पाठक को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन एकता खड़का द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि छाया सक्सेना व विशिष्ट अतिथि नीरजा बोरा ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सफलता की बधाई दी। कार्यक्रम में नम्रता अग्रवाल, निकिता सुयाल, मीनाक्षी, उपस्थित थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













