राज्य में शीघ्र होगा राष्ट्रीय दलों का विकल्प : भावना पाण्डे

खबर शेयर करें


युवाओं व महिलाओं को टिकट देने में तरजीह

समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारी और तेजतर्रार महिला नेत्रियों में शुमार भावना पांडे ने कहा कि राज्य में शीघ्र ही भाजपा और कांग्रेस का विकल्प तैयार किया जायेगा। उत्तराखंड की महिलाओं और युवाओं को साथ लेकर एक मजबूत विकल्प तैयार किया जायेगा।

राज्य आंदोलनकारी श्रीमती पांडे ने कहा कि दोनों राश्ट्रीय दल बारी-बारी से दो दशक से सत्ता में रहे लेकिन राज्य के विकास की उपेक्षा हुई और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला। हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में पांडे ने कहा कि इन दलों में भले ही महिलाओं के उत्थान की बात कही जाती हो लेकिन यहां पर सालों तक पार्टी की सेवा करने के बाद भी मातृशक्ति को उनके सियासी हकों से वंचित रखा जाता है। वहीं दोनों दल युवाओं को टिकट देने से परहेज करते हैं। इन हालातों में तो युवाओं व महिलाओं का उत्थान होने से रहा। वहीं प्रदेश की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के कारण गर्भवती महिलाएं दम तोड़ देती हैं। वहीं लोगों को इलाज के लिए हल्द्वानी-देहरादून जाना पड़ता है। पहले से ही कायम बेरोजगारी कोराना के बाद और बढ़ गयी है। वहीं बुनियादी सुविधाओं शिक्षा, बिजली-पानी, सड़क का अभाव है।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की रैली से लौट रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख की सड़क हादसे में मौत, कांचुला पुल के पास खाई में गिरी कार

उन्होेंने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं और युवाओं को टिकट देने में तरजीह देगी। वहीं उन्होंने कहा कि आजादी के समय नेताओं की उम्र एक-दो साल या पांच साल थी, लेकिन आज तक इन नेताओं ने तो रिटायरमेंट लिया और न ही पद ही छोड़ा है। उन्होंने कहा कि देश में आजादी के बाद नेताओं की कोई भर्ती नहीं निकली है। उन्होंने ऐसे बुजुर्ग नेताओं पर तंज कसा कि जनता को बुजुर्ग नेताओं को राजनीतिक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती करा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी का खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा अधूरा रहा, कहा- जल्द फिर आऊँगा

श्रीमती पांडे ने कहा कि प्रदेश में इन दलों का मजबूत विकल्प जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के राज्य के निर्माण को कांग्रेस और भाजपा से छुटकारा जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि शीघ्र ही उनकी पार्टी का गठन होगा और पूरे प्रदेश में मिल रहे समर्थन के आधार पर वो नया मजबूत तीसरा विकल्प तैयार करेंगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440