सौहार्द जनसेवा समिति ने कैंसर पीड़ित की मदद को बढ़ाया हाथ, दिया ग्यारह हजार का चैक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सौहार्द जन सेवा समिति द्वारा कैंसर से जूझ रहे दमुवाढूंगा निवासी कुंदन सिंह नेगी की मदद को हाथ बढ़ाये है। संस्था ने मदद के तौर पर कुंदन सिंह को ग्यारह हजार का चैक प्रदान किया है। आपको बता दें कि कुंदन सिंह नेगी का कैंसर चौथे स्टेज पर हैं और मध्यम परिवार से है। उनकी बेटी पूजा ड्राइंग आर्टिस्ट है और वर्तमान में वॉल पेंटिंग करके अपने बीमार पिता के इलाज में लगी हुई हैं।

संस्था की अध्यक्ष श्रीमती विद्या महतोलिया ने शनिवार को अपनी टीम के साथ कुंदन सिंह नेगी के आवास में पहुंचकर उन्हें ग्यारह हजार का चैक उपचार हेतु प्रदान किया। विद्या महतोलिया का कहना है कि घर में यदि किसी को कैंसर जैसी बीमारी हो जाय तो परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ जाता है। उन्होंने महानगर के सामाजिक संस्था व समाजसेवियों का अपील की है की ज्यादा से ज्यादा लोग असहाय कुंदन सिंह नेगी की मदद को आगे आये। उनका कहना है कि इससे बढ़कर कोई पुण्य नहीं, यही वास्तविक सेवा है।
मदद करने वालों में संस्था की उपाध्यक्ष नंदा पांडे, सचिव गोविंदी पांडे, उपसचिव भावना कांडपाल, जनसंपर्क अधिकारी माया उप्रेती आदि सदस्य शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440