सपा प्रत्याशी शुऐब अहमद ने कहा- बिना भेदभाव के हल्द्वानी में होगा विकास कार्य

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मौसम खराब होने के बाद बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शुऐब अहमद ने अपना जनसंपर्क अभियान जारी रखा। क्षेत्र में ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभा व बैठक कर शुऐब अहमद कहा कि अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वह हल्द्वानी में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करेंगे।

बुधवार को शुऐब अहमद ने गोपाल मंदिर, नई बस्ती, ताज मस्जिद, इन्दिरा नगर ठोकर छोटी रोड, पप्पू का बगीचा मोहम्मदी मस्जिद आदि क्षेत्रों में जोर-शोर से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने मतदाताओं से साइकिल के सामने वाला बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिला। लोगों ने उनका जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें जीत दिलाने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें -   टेकनपुर में गूंजा हल्द्वानी का नाम, बीएसएफ पासिंग आउट परेड में असिस्टेंट कमांडेंट बने भूपेंद्र चिलवाल

जनसंपर्क में बाबू पेंटर, अनीस अहमद, आदिल, प्रदेश सचिव ज़ियाउद्दीन कुरेशी, नगर अध्यक्ष अख्तर अली, मो फैयाज, शहज़ाद, विष्णु, मो शुऐब खान, मो इरशाद आदि साथ रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में पीएचडी शोधार्थियों की प्रोग्रेस रिव्यू पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

सपा प्रत्याशी की पत्नी एवं बेटियों ने बारिश में किया जनसंपर्क, मांगे वोट
वहीं दूसरी ओर मूसलाधार बारिश में सपा प्रत्याशी शोएब अहमद के लिये उनकी पत्नी एवं बेटियों ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मलिक का बगीचा, नई बस्ती, इंदिरा नगर सहित आदि क्षेत्रों में शोएब अहमद के पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से की। जनसम्पर्क में उनके साथ अब्दुल्लाह कुरेशी, अनीस अहमद, हैदर अली, आमिर ज़मा, नेहा ज़ियाउद्दीन, सोनम जियाउद्दीन, हिना जियाउद्दीन, खुशी, मुस्कान एवं जीशान मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440