एसपी सिटी ने बहुद्देशीय भवन में पुलिस कर्मियों को दिलाई तंबाकू का सेवन न करने की शपथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पुलिस कर्मियों ने तंबाकू उत्पादों को न लेने की शपथ ली। तंबाकू निषेध दिवस पर एसपीसिटी हरबंस सिंह ने पुलिस बहुद्देशीय भवन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मचारियों से विभिन्न तंबाकू उत्पादों के निषेध व तंबाकू के सेवन से होने वाली विभिन्न जानलेवा बीमारियो (मुंह का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन,​ लिवर कैंसर, ​डायबिटीज का खतरा, ​हृदय रोग,कोलन कैंसर, ​ब्रेस्ट कैंसर) इत्यादि रोगों के बारे में बताया। साथ ही कर्मचारियों से तंबाकू के सेवन से पूर्णतया दूरी बनाने की अपील की गई। साथ ही यह भी शपथ ली कि हम विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अपने कार्यालय, घर को तंबाकू मुक्त कर आसपास के लोगों को तंबाकू एवं इससे बनने वाले उत्पादों का सेवन ना करने के बारे में भी जागरूक करेगें। इस दौरान पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई कि मैं यह शपथ लेता/लेती हूं कि मैं कभी भी धूम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करूंगा/करुंगी एवं अपने परिजनों या परिचितों को भी धूम्रपान व अन्य तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करूंगा/करूंगी। अपने कार्यालय परिसर,आवास एवं सार्वजनिक स्थलों को तम्बाकू मुक्त रखूंगा/रखूंगी और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करूंगा/करूंगी। आओ गांव चलें- उत्तराखण्ड को तम्बाकू मुक्त करें अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करूंगा/करुंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में व्यापारियों से CM धामी का सीधा संवाद, बोले- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440