एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ0 जगदीश चन्द्र ने स्कूल प्रबन्धकों को दिये जान से निपटने के सुझाव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एसपी क्राइम व ट्रैफिक डॉ जगदीश चन्द्र ने स्कूल प्रबंधकों को जाम से निपटने के लिए स्कूल प्रबंधकों को आवश्यक सुझाव दिए हैं। उन्होंने इन सुझावों को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों े कहा है कि मुख्य मार्गों पर स्थित स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय स्कूल बसों, टैम्पो, ई-रिक्शा व अन्य वाहनों के स्कूल गेट पर एकत्रित होने से भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था बाधित होती है और जाम की संभावना बनी रहती है। इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने स्कूलों के बाहर सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि गार्ड के माध्यम से यातायात व्यवस्था दुरूस्त कराई जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि बच्चों को लेकर आने वाले वाहनों को कतारबद्ध तरीके से खड़ा कराया जाए। इसके लिए ट्रैफिक कोन, रस्से आदि की व्यवस्था की जाए। जिससे सर्विस लेन की व्यवस्था स्थापित हो सके। एसपी डॉ जगदीश चन्द्र ने स्कूल प्रबंधकों को स्कूलों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा है। ताकि सड़क पर चलने वाले वाहनों का आवागमन स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके। उन्होंने यह भी कहा है कि स्कूलों के मुख्य गेट पर पी.ए. सिस्टम लगाया जाए, जिससे बच्चों, अभिभावकों व वाहन चालकों को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को यह भी निर्देश दिए है कि स्कूलों के अंदर बच्चों व अभिभावकों के वाहनों के लिए पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिससे वाहन मुख्य सड़कों व उसके किनारे खड़े न हो सकें।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440