सपा ने पशुक्रूरता के मामले में की निष्पक्ष जाँच की मांग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बीते दिवस कमलवागाँजा क्षेत्र में पशुक्रूरता के मामले को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी के नेतृत्व में एक ज्ञापन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को संबोधित नगर पुलिस अधीक्षक को दिया गया।

दिये गये ज्ञापन में कमलवागाँजा क्षेत्र में 14 जून को हुई घटना पर उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त घटना की जितनी भी निंदा की जाये कम है। लेकिन फिर भी उक्त कांड की निष्पक्ष जाँच कराकर जो भी उसमें दोषी हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिये। साथ ही श्री सिद्दीक़ी ने कुछ शरारती तत्व द्वारा उक्त घटना को लेकर पुरौला की तर्ज़ पर एक विशेष समुदाय को जो डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिये।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

श्री सिद्दीक़ी ने कहा हल्द्वानी ही नहीं बल्कि पूरा कुमाओं मण्डल आपसी भाईचारे का गुलदस्ता रहा है। यहाँ पुरौला जैसी घटना को किसी भी समुदाय के लोग क़तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही श्री सिद्दीक़ी ने स्थानीय प्रशासन से उक्त क्षेत्र में कार्य कर रहे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी माँग की ताकि सभी लोग आपसी भाईचारे व ताल मेल से अपने अपने कार्य कर संके। क्योंकि हल्द्वानी ख़ास तोर से एक ऐसा शहर है। जहाँ सभी धर्मों के लोग आपस में मिल झुल कर कार्य करते है। और एक दूसरे के सुख दुख में भी बराबर के शरीक रहते हैं।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जावेद सिद्दीक़ी, अरशद अय्यूब, पार्षद रईस अहमद(गुड्डू) इस्लाम मिकरानी, रेहान अहमद, नासिर हुसैन, अब्दुल हसीब, ज़ैद शफ़ीक़, जावेद मिकरानी, मज़हर अहमद, उमैर मतीन, मारुफ़ अंसारी, शाकिर हुसैन, अनवर क़ुरैशी, जमील मिकरानी, अलीम अंसारी, सलीम सैफ़ी,वकील अहमद सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440