समाचार सच, हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को यहां आजाद नगर स्थित कार्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा केक काट कर अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की।
इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने कहा कि स्व०.मुलायम सिंह यादव एवं सपा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसे नेता सदियों में एक आद ही पैदा होते हैं। श्री सिद्दीक़ी ने कहा कि 2012 में सब से कम उम्र के देश के सबसे बड़े प्रदेश उ०-प्र० के मुख्य मंत्री बनकर तो इतिहास रचा ही था। लेकिन उसके बाद जो जनहित के कार्यों एवं विकास की जो गंगा बहाई थी। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले गांव-गांव व घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के विचारों को पहुँचाने का काम करें। क्योंकि अब जनता भी अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी की ओर ही आशा लगाये बैठी है।
विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से जावेद सिद्दीक़ी, अरशद अय्यूब, अलीम अंसारी संजय गुप्ता, इस्लाम मिकरानी, उमैर मतीन, सलीम सेफी, सैयद फ़रहत अली, नसरत् हुसैन, जावेद मिकरानी, गौरव कुमार, रेहान अहमद, शाजेब ख़ाँ, मुन्नु क़ुरैशी, शकील अंसारी, रिज़वान हुसैन, नज़ीर अहमद, मोहम्मद अनस, मेराज हुसेन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















