समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में अपराध नियंत्रण को लेकर अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद लेने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में एसपीसिटी डॉ. जगदीश चन्द्र ने बाजार क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान पटेल चौक स्थित ज्वैलर्स संचालकों को व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाजार के अन्य क्षेत्रों में स्थित ज्वैलर्स का जायजा लिया।
दौरे के दौरान एसपीसिटी जगदीश चन्द्र ने ज्वैलर्स संचालकों को निर्देश दिए कि वह अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे दुरूस्त रखें। साथ ही एसपीसिटी ने ज्वैलर्स संचालकों को हिदायत दी कि वह बिना बिल के गहने व जेवरात ना खरीदें और ना ही बिल के किसी को गहने व जेवरात बेचें। उन्होंने बताया कि यदि कोई बिना बिल के गहने व जेवरात बेचने आता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देना सुनिश्चित करें। साथ ही कारीगरों व अन्य स्टाफ का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कई बार यह बात सामने आई है कि प्रतिष्ठान में काम करने वाला कर्मचारी ही जेवरातों पर हाथ साफ कर देते है। इसके लिए उन्होंने कैमरों व सत्यापन की नितान्त आवश्यकता बताई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













