विधानसभा अध्यक्ष ने की बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस की तारीफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की साथ ही बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस की तारीफ की, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए और कड़े कदम उठाने की बात कही। उत्तराखंड राज्य की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक के साथ बातचीत में कहा कि महिला सुरक्षा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। महिला अपराधों को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में कोई लापरवाही न बरती जाए, महिलाओं की ओर से की गई छोटी से छोटी शिकायत को संज्ञान में लेकर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी विधानसभा अध्यक्ष से महिलाओं के लिए कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आश्वस्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440