खाईबाड़ी कर रहा सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सट्टा लगवा रहे एक सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हजारों की रकम बरामद की गई है। सटोरिये को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेेश किया गया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार राघ्त्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर इन्द्रानगर में छापा मारा गया तो वहां सट्टे की खाईबाड़ी की जा रही थी। सट्टेबाज पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाश में पकड़े गये युवक के पास से पुलिस को 2170 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम मोहम्मद नईम पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी नूरी मस्जिद इन्द्रनगर बताया है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से इस कारोबार में संघ्लिप्त रहा है। पुलिस ने सटोरिये को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और प्रतिभा का बना उत्सव, ‘अभिव्यक्ति-2026’ का तीन दिवसीय महोत्सव शानदार अंदाज में संपन्न
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440