समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस कर्मियों के अच्छे रहन-सहन हेतु एसएसपी ने किया बैरकों का निरीक्षण कर पुरानी बैरकों का मरम्मतीकरण करवाकर उन्हें स्मार्ट बैरकों में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अपने अधीनस्थों को शीघ्र ही इसका इस्टीमेट बनाने को निर्देशित किया। एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस कर्मियों के अच्छे रहन-सहन हेतु गुरूवार को रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल स्थित पुलिस कर्मचारी बैरकों का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा पुराने बैरकों के मरम्मतीकरण कर स्मार्ट बैरकों मैं नवीनीकरण हेतु अधीनस्थों को स्टीमेट तैयार कर कर्मचारी बैरकों की मरम्मत कराये जाने हेतु प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल को निर्देशित किया गया। जिससे पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी के पश्चात अच्छे एवं साफ-सुथरे माहौल में निवास कर सकें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













