उच्च न्यायालय नैनीताल की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा ऑडिट व हाईटेक मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। उच्च न्यायालय उत्तराखंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल ने परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा मापदंडों को और अधिक पुख्ता करने के निर्देश दिए।

एसएसपी के निर्देशन में एसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में मुख्य सुरक्षा अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, बीडीएस एवं डॉग स्क्वाड सहित पुलिस टीमों द्वारा न्यायालय परिसर में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच, फ्रिस्किंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें -   जायसवाल महिला समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लगभग 100 मरीजों को मिला लाभ

निरीक्षण के दौरान सभी प्रवेश द्वारों और बैरियरों पर तैनात पुलिस बल की तैनाती एवं कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया गया। न्यायालय में प्रवेश करने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए श्रेणीवार सुव्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने हेतु सुरक्षा ऑडिट टीम को एक उन्नत सुरक्षा योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिसे उच्चाधिकारियों एवं शासन को प्रेषित किया जाएगा। साथ ही, एक प्रभावी सीसीटीवी ग्रिड विकसित कर कैमरों के वैज्ञानिक व्यवस्थापन पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें -   सांसद अजय भट्ट ने विकास कार्यों की समीक्षा की, गोला पुल की सुरक्षा और बिजली सेवाओं पर सख्त निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल, फायर सर्विस, वायरलेस, चौकी एवं अन्य इकाइयों की उपलब्धता और तैनाती का भी आकलन किया गया। सुरक्षा ऑडिट समिति को समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440