एसएसपी प्रियदर्शनी ने कहा: जिले में होगी महिला अपराध व साइबर क्राइम पर अंकुश को पहली प्राथमिकता

खबर शेयर करें

एसएसपी ने 32वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

समाचार सच, हल्द्वानी। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने महिला अपराधों व साइबर क्राइम पर अंकुश को पहली प्राथमिकता में शामिल बताया। साथ ही पूर्व में घटित घटनाओं के खुलासा करने पर जोर दिया। कहा कि विभागीय शिकायतों पर भी त्वरित कार्यवाही की जाएगी। कार्यभार संभालने के बाद एसएसपी पहली बार यहां पत्रकारों से मुखातिब हुई। कहा कि महिला अपराधों की रोकथाम के लिए त्वरित कार्यवाही के साथ-साथ दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पैरवी की जाएगी। साथ ही महिला चीता के साथ ही पुलिस को भी स्कूल-कॉलेजों के बाहर सक्रिय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम के मामलों में त्वरित रूप से मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने के प्रयास किए जाऐंगे। इस दौरान एसएसपी ने जिले में खुलासे के इंतजार में बंद पड़े मामलों को पुनः खोलने पर जोर दिया। कहा कि लंबित मामलों को खोलकर फिर से जांच कराई जाएगी और उनका शत-प्रतिशत खुलासा किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि हल्द्वानी महानगर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए प्लान तैयार कर उस पर अमल किया जाएगा। एसएसपी ने इस बात पर भी जोर दिया कि यदि किसी थाना-चौकी प्रभारी अथवा अन्य अधीनस्थ कर्मी के खिलाफ कोई शिकायत प्राप्त हुई तो उसे प्राथमिकता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इससे पूर्व एसएसपी ने 32वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकली रैली कोतवाली प्रांगण से शुरू होकर नैनीताल रोड, तिकोनिया, ठंडी सड़क, दोनहरिया, कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड, बरेली रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुनः कोतवाली प्रांगण में पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में शामिल सीपीयू, पुलिस, यातायात, चीता मोबाइल कर्मी हाथों में सड़क सुरक्षा जागरूकता की तख्तियां लिए हुए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, खिलौने और दिवाली का सामान देकर मनाया पर्व, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440