स्टेडियम में बनाया यात्रियों का आशियाना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन और जिलों की सीमाएं सील होने से जो यात्री हल्द्वानी में फंसे है, उनके लिए स्टेडियम में आशियाना बनाया गया है। यहां पर उनके रहने व खाने के लिए इंतजाम किये गये है।

गौरतलब है कि सरकार व प्रशासन ने लाकडाउन के चलते तमाम जिलों की सीमाएं सील की है। इससे बाहरी जिलों से आने वाले लोगों की भीड़ का रैला भले ही कम हो गया हो लेकिन जो यात्री हल्द्वानी में फंसे है। उनके लिए यहां स्टेडियम में रहने व खाने पीने की व्यवस्था की गयी है।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

दूरस्थ स्थानों के हैं ठहरे यात्री
यहां ठहरे देवीधुरा के मोहन ने बताया कि वे ग्रेटर नोएडा से आए हैं। उन्हें हल्द्वानी आने में तमाम समस्याएं पेश आयी। और अनेक स्थानों पर उन्हें पैदल चलना पड़ा। उन्हांेने यहां की व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि अब हम घर के पास आ गये ही और देर सबेर घर पहुंच ही जायेंगे। इसके अलावा यहां पर सोमेश्वर, गरूड़, ताकुला, सेराघाट, गंगोलीहाट, चौखुटिया आदि अन्य स्थानों के लोग हैं। इनका कहना था कि वे पहाड़ कब जाऐगें।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

बयान –
नोडल अधिकारी व एडीएम नैनीताल के.एस. टोलिया का कहना है कि हल्द्वानी स्थित स्टेडियम में 225 लोगों को ठहरने की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा गौलापार स्थित स्टेडियम और मोतीनगर स्थित स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र को आइसोलेशन केन्द्र बनाया गया है। जिनमें संदिग्ध लक्षण पाये जायेंगे। उनको यहां पर भेजा जाऐगा।
यहां आने वाले लोगों/यात्रियों के लिए बाल्टी, साबुन आदि की व्यवस्था की हैं। यहां ठहरे यात्रियों का चेकअप कराया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440