नए मुख्यमंत्री से हैं राज्य आंदोलनकारियों को उम्मीदें : महेश जोशी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता महेश जोशी ने कहा है कि नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत चुकि स्वयं राज्य आंदोलनकारी रहे हैं, इसलिए ऐसी उम्मीद है कि वह राज्य आंदोलनकारियों की  चिन्हीकरण,10 प्रतिशत आरक्षण, गैरसैण स्थाई राजधानी, आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी पेंशन और राज्य में भ्रष्टाचार पर रोक लगाए जाने हेतु लोकायुक्त की नियुक्ति जैसे सवालों पर सकारात्मक कार्रवाई करेंगे।

महेश जोशी ने कहा कि धीरेंद्र प्रताप ने कोरोना वायरस से पीड़ित होने से पहले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की है और मुख्यमंत्री का रवैया आंदोलनकारियों के प्रति सकारात्मक नजर आया है। महेश जोशी ने इस बीच पौड़ी में पिछले 175 दिनों से चल रहे धरने पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से पौड़ी के आंदोलनकारियों की समस्याओं का भी तत्काल समाधान करने को कहा है। इस बीच समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में संपन्न एक बैठक में आंदोलनकारी राकेश शारदा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। शारदा यमुना घाटी के जाने-माने आंदोलनकारी थे और उत्तरकाशी में उन्होंने आंदोलन का नेतृत्व किया था।

यह भी पढ़ें -   बीजेपी प्रदेश प्रभारी गौतम ने दिया कार्यकर्ताओं को दिया बूस्टर डोज, किया 19 दिन का टारगेट सेट

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरि कृष्ण भट्ट, संयोजक मनीष नागपाल कार्यकारी अध्यक्ष, सरिता नेगी, अनिल जोशी, विजेंद्र पोखरियाल उपाध्यक्ष, बाल गोविंद डोभाल संरक्षक, शोभाराम नौटियाल, जयप्रकाश उत्तराखंडी और नवीन मुरारी, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह लिंगवाल, संदीप चमोली, महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष सावित्री नेगी ने भी राकेश शारदा के निधन पर गहरा दुख  व्यक्त किया है। राज्य आंदोलनकारियों ने आंदोलनकारियों के लिए अच्छे कदम उठाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत वेन के परिजनों की भी जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भी स्वस्थ होने की कामना की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440