प्रदेश महामंत्री संगठन ने दिया कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत व सशक्त करने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार स्वम बूथों पर जाकर समीक्षा कर रहे है। गुरूवार को देहरादून बूथ न. 111 कुम्हार मंडी भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुँचे अजय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव जनता की सेवा पर विश्वास रखता है, कोविड कार्यकाल में भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने हर संभव सहायता आम जन तक पहुँचाने का प्रयास किया है।

यह भी पढ़ें -   आसमान छूते दाम, घटता स्टॉक… उत्तराखंड में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने बताया की चाहे राष्ट्रीय अध्यक्ष हो या फिर महामंत्री संगठन अजय हमारे यहां वरिष्ठ पदाधिकारियो का बूथ इकाई तक समनवय रहता है,पार्टी का छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी अपने मन की बात अपने शीर्ष नेतृत्व से आसानी से कर सकता जो और राजनीतिक पार्टियों में नही है।

यह भी पढ़ें -   सघन चेकिंग के दौरान हटाई गई गाड़ियों से ब्लैक फिल्म

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरबंस कपूर, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, महामंत्री सतेंदर नेगी, सुरेश प्रजापति, श्रीमती ज्योति, श्रीमती सुमन सेवई, कमल प्रजापति, दीवान चंद, श्रीमती ममता गुप्ता, श्रीमती लक्ष्मी राणा, श्री ईश्वर सिंह ठाकुर, श्रीमती कुमकुम प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति, श्रीमती पुष्पा यादव आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440