सूर्य के मजबूत रहने से जातक के सरकारी नौकरी के भी प्रबल योग बनते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सनातन धर्म में रविवार दिन सूर्य देव अर्पित है। कहते हैं कि इस दिन अगर विधि- विधान से सूर्य देव की पूजा की जाए तो प्रसन्न होकर वो आशीर्वाद देते हैं। ऐसी मान्यता है कि सूर्य देव सभी ग्रहों के राजा हैं तो उनकी पूजा करने से दूसरों ग्रहों का दोष भी खत्म हो जाता है। वहीं कुंडली में सूर्य मजबूत हो तो इंसान की चांदी होती है। करियर से लेकर कारोबार में तरक्की मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य के मजबूत रहने से जातक के सरकारी नौकरी के भी प्रबल योग बनते हैं। अगर आप चाहते हैं कि सूर्य देव की कृपा आप पर भी बनी रहे तो र्य देव को जल का अर्घ्य देने के अलावा ये उपाय भी कर सकते हैं….

करें ये उपाय
इन मंत्रों का करें जाप

कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन जल में लाल रंग या रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस समय ‘ऊँ सूर्याय नमः’
मंत्र का जाप जरूर करें। इसके साथ ही आप इस मंत्र का भी जाप कर सकते हैं –

एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते ।
अनुकम्पय मां देवी गृहाणार्घ्यं दिवाकर ।।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर पड़ती है। इससे जातक को करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है और सफलता भी कदम चुमती है।

दान करें
इसके अलावा सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के कपड़े का दान करें। अगर दान नहीं कर सकते तो इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनें।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

इस मंत्र का करें 108 बार जाप
कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए 108 बार ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं सरू सूर्याय नमरूश् मंत्र का जाप करें।

सरकारी नौकरी के लिए करें ये उपाय
सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं तो 11 रविवार को सूर्य देव की उपासना करें। इस दौरान नमक युक्त भोजन का परित्याग करें। आसान शब्दों में कहा जाए तो फलहार व्रत करें।

संक्रांति तिथि पर करें गुड़ का दान
संक्रांति तिथि पर दान करने का विधान है। इसके अलावा रविवार के दिन कर सकते हैं। इसके लिए रविवार के दिन गुड़ का दान करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440