एसटीएफ ने 10 हजार के इनामी बदमाश राजू को किया गिरफ्तार, रामनगर एक हत्या के मामले में था शामिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने हरियाणा राज्य से 10 हजार के इनामी बदमाश महेन्द्र सिंह उर्फ राजू पुत्र दलीप सिंह, निवासी ग्राम गेबुआ बरायल, थाना रामनगर, जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया है। राजू रामनगर एक हत्या के मामले में शामिल था। गिरफ्तार किये गये उक्त हत्याभियुक्त को 13 साल से फरार चल रहा था। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड एसटीएफ ने ईनामी अपराधियों की धरपकड़ को अभियान चलाते हुए करीब एक सप्ताह तक कुमाऊं के रामनगर, केलाखेड़ा, नानकमत्ता, भरतपुर राजस्थान व पानीपत हरियाणा में जाकर कार्य किया। इस दौरान आज एसटीएफ के हाथ सफलता लग गई। टीम ने रक्सेड़ा, थाना समालखा, जनपद पानीपत, हरियाणा राज्य से ईनामी अपराधी महेन्द्र सिंह उर्फ राजू पुत्र दलीप सिंह, निवासी ग्राम गेबुआ बरायल, थाना रामनगर, जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि पकड़े गये बदमाश महेन्द्र सिंह उर्फ राजू ने वर्ष 2008 में अपने पिता दलीप सिंह के साथ मिलकर रामनगर क्षेत्र में कालू पुत्र भीम बहादुर की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों फरार हो गये थे। फरारी के दौरान दलीप सिंह की मौत हो चुकी है। जबकि पुलिस महेंद्र की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार 13 साल बात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसटीएफ की पुलिस उपाधीक्षक डॉ पूर्णिमा गर्ग का कहना है कि ईनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पकड़े गये अभियुक्त को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   दशहरा 2026: इस दिन किए जाने वाले पूजन का ज्योतिषीय महत्व

सफलता प्राप्त करने वाली टीम
उप निरीक्षक यादविन्दर सिंह बाजवा, बृजभूषण गुरुरानी, हेड कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र भगत, वेद प्रकाश भट्ट, कांस्टेबल महेन्द्र गिरी, लोकेन्द्र सिंह, गुरवन्त सिंह, महेन्द्र सिंह, मनमोहन सिंह, मोहन असवाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: आज मनाई जाएगी विजयादशमी, जानें अपराजिता पूजन का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440