समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ अज्ञात लोगों ने एक बीमार गाय की हत्या कर दी हैं। इस घटना से आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके से गाय की खाल को अपने कब्जे में ले लिया है। इधर कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू का कहना है कि उक्त गाय कई दिनों से पैर में चोट के कारण गोला नदी में ही रहती थी, जिसका आस-पास के लोगों के द्वारा गाय का इलाज करवाया जा रहा था। शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली की उसकी हत्या हो चुकी है। हेमन्त साहू ने हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ गाय की हत्या की तहरीर देकर दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की हैं।

कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू द्वारा कोतवाली में दी तहरीर में कहा गया है कि एक गाय जिसका पाव टूटने की वजह से कई दिनों से गोला नदी के पास बैठी थी। जिसका आस-पास के लोगों द्वारा उसके खाने व उपचार की व्यवस्था की जा रही थी। शुक्रवार को पंकज कश्यप पुत्र चरण सिंह निवासी राजपुरा द्वारा सूचना मिली की गौला में गाय नहीं है और उसके जगह पर गाय की खाल व खून पड़ा हैं। जिसकी सूचना उन्होंने उपजिलाधिकारी विवेक रॉय व पुलिस को दी।
तहरीर में साहू ने गाय की हत्या को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा गया कि इस घटना से आस-पास के लोगों आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कोरोना की महामारी के लगे लॉकडाउन होने के बाद भी ऐसी घटना से पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा किया है। तहरीर के माध्यम से उन्होंने उक्त मामले में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन कठोर कार्रवाई करने की मांग की हैं। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


