लाखों रुपये के चोरी हुए मोबाइल बरामद, दो चोर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने महानगर हल्द्वानी में लाखों रुपये के चोरी हुए मोबाइलों को बरामद कर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया हैं।
आपको बता दें कि उत्तरांचल ट्रांसपोर्ट में कार्यरत भूरारानी शान्ति विहार, रुद्रपुर निवासी नागेश रावत पुत्र बुद्धि सिंह रावत पांच जून को पिकप संख्या यूके 07सीए-2494 से हल्द्वानी में माल की डिलीवरी करने आया। विभिन्न स्थानों में मोबाइल व लैपटॉप देने के बाद जब वह ठंडी सड़क पहुंचे तो देखा कि वाहन से एक मोबाइल की पेटी गायब है। इन चोरी हुए मोबाइलों की कीमत लाखों रूपये थी। नागेश रावत द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। इस बीच कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो चोरों को उस समय राजपुरा रेलवे फाटक के पास से दबोच लिया, जब वह चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में थे। पुलिस को दोनों के पास से एक-एक मोबाइल मिले। आरोपियों ने पुलिस को अपने नाम कन्नु पुत्र शेर बहादुर निवासी ग्राम फूलचौड़ ईसाई फार्म देवलचौड़ व विनय राणा पुत्र भुवन सिंह राणा निवासी ग्राम देवलचौड़ बन्दोबस्ती बताये हैं। इसके बाद दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि बाकी के मोबाइल उन्होंने एसटीएच की स्टाफ पार्किंग के पीछे खंडहर में छिपा रखे हैं। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने 18 अन्य मोबाइल फोन भी बरामद घ्कर लिये। पुलिस के अनुसार पकड़े गये चोर पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं। पुलिस ने दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई मनोज यादव, मंगल सिंह नेगी, कांस्टेबल इसरार अहमद, इसरार नवी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440