समाचार सच, हल्द्वानी। करीब चार साल पूर्व लापता हुए व्यक्ति का सुराग नहीं लगा है। पति के वापस लौटने की उम्मीद में पत्नी की आंखें पथरा गई हैं। उसे अनिष्ट की आशंका सताने लगी है। अब पुनः पत्नी ने पुलिस की शरण में पहुंच पति की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाला 42 वर्षीय हेम पांडे 2017 में अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। इस पर उसकी पत्नी इन्द्रा पांडे ने पुलिस में इत्तला की। लेकिन पुलिस भी उसे खोज नहीं पाई। चार साल से पति के लौटने के इंतजार में इन्द्रा पांडे की आंखें पथरा गई हैं। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था। जिसके चलते वह घटना से पूर्व भी कई बार घर से बिना बताये जा चुका था, लेकिन वापस लौट आता था। लेकिन चार साल पहले वह घर से गया तो वापस नहीं लौटा। उसे जहां पति के साथ अनिष्ट होने की आशंका सता रही है। साथ ही उसे पति के सकुशल लौटने का भी इंतजार है। इसके चलते वह पुनः पुलिस की शरण में पहुंची है और पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। एसओ सुशील कुमार ने इन्द्रा देवी को भरोसा दिलाया है कि उसके पति को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












