21 मार्च को हल्द्वानी में मेगा पॉलिटिकल शो! राजनाथ सिंह की जनसभा से पहले CM धामी का सख्त निरीक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हल्द्वानी में शनिवार, 21 मार्च को भव्य आयोजन होने जा रहा है। नैनीताल जनपद के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मैदान में उतर गए हैं। शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचकर उन्होंने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजा ‘आजा मां’ का जयकारा! 33वें भव्य जागरण में झूम उठा पूरा शहर, फूलों से सजा हिमालय फार्म बना दिव्य दरबार

इसके बाद मुख्यमंत्री ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसभा में आने वाले हजारों लोगों के लिए बैठने, पेयजल, साफ-सफाई और शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि में मां दुर्गा को क्यों चढ़ाया जाता है लाल रंग? जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

यातायात व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री ने प्रशासन को अलर्ट किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों और बाहरी आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पहले से ही रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर उसका व्यापक प्रचार किया जाए।

बैठक में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, दीवान सिंह बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440