उत्तर भारत में कई जगह भूकंप के जोरदार झटके, तीव्रता 6.2, लोग घरों और ऑफिस से निकले बाहर, नेपाल में था भूकंप का केन्द्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मंगलवार दोहपर 2.45 पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप के यह झटके करीब एक मिनट तक महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई। लेकिन यह काफी ज्यादा महसूस किया गया। दिल्ली-एनसीआर के अलावा भूकंप के झटके हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के भी बड़े इलाके में महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र नेपाल था और इसकी गहराई धरती से 10 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल, कहीं से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आ रही है। लोग इमारतों से नीचे उतर आए और बाहर भीड़ नजर आई। घरों में लगे पंखे, फर्नीचर तेजी से हिलने लगे और लोगों में खौफ पैदा हो गया। फिलहाल यह जानकारी जुटाई जा रही है कि इस भूकंप का कहां कितना असर रहा।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

मेट्रोलॉजी के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 आंकी गई है। बताया गया कि भूकंप के दो झटके एक के बाद एक करके महसूस हुए। पहला झटका दोपहर 2.25 बजे पर आया। जबकि दूसरा 2.50 मिनट के आसपास। पहला झटका दूसरे से कुछ कम तीव्रता का था। उसकी तीव्रता 4.6 थी वहीं दूसरे की तीव्रता 6.2 रही। महकमे का कहना है कि भूकंप का केंद्र नेपाल के कांडा में था।

यह भी पढ़ें -   202 ग्राम चरस संग दो तस्कर दबोचे, स्कूटी जब्त

एएनआई की खबर के मुताबिक नेपाल में आए भूकंप की वजह से दिल्ली एनसीआर में झटके लगे। 2.25 बजे नेपाल में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। उसके बाद दिल्ली एनसीआर में तेज झटके लगे। भूकंप इतना तीखा था कि घरों में लोगों को चीजें हिलती दिखीं। उसके बाद लोग घर से बाहर की तरफ भागे।

Earthquake

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440